फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जौनपुर के दबंगों ने दुकानदारों को दौड़ाकर पीटा, तोड़फोड़

Wed, 07 Aug 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के जगनीपुर बाजार में मंगलवार को जौनपुर के सुजानगंज बालामऊ गांव के दबंग युवकों ने जमकर तांडव मचाया। तीन बार दुकानदारों को पीटने वाले आरोपी पुलिसकर्मियों से भी धक्कामुक्की कर बैठे। बाजारवासियों के सहयोग से पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में ले सकी।
विज्ञापन

जगनीपुर बाजार में दोपहर को बाइक से पहुंचे पांच युवकों ने पहले व्यापारियों के साथ गाली गलौज करते हुए कुछ लोगों को मारपीट कर चले गए। शाम को फिर आरोपी युवक बीस की संख्या में बाजार पहुंचे। बाजार के कारोबारी अशोक पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। बाजार के लोगों को एकत्रित होता देख वे भाग निकले। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अभी छानबीन कर ही रही थी कि करीब 40 की संख्या में दबंगई पर उतारू बाइक सवार आ धमके।
बाजार में गालीगलौज करते हुए जौनपुर के कुछ लोगों से मारपीट करते हुए स्थानीय दुकानदारों पर हमला किया। पिटाई से अशोक उमरवैश्य, उनके भाई प्रदुम्न घायल हो गए। घटना से सहमे दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मारपीट करने वालों को पकड़ लिया। लोगों ने सभी को पुलिस के हवाले कर दिया। तभी बाइक सवार दबंग पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। धक्कामुक्की करते हुए उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया। कुछ लोगों को वे छुड़ाने में कामयाब भी रहे।
विज्ञापन

फोर्स पहुंचने के बाद पकड़े गए पांच लोगों को थाने ले जाया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि जौनपुर के लोगों ने आपसी रंजिश में मारपीट की है। बीच में आए दुकानदारों से भी मारपीट की गई है। कुछ लोग पकड़े गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें