इलाके के सैफाबाद में एक व्यक्ति को शादी के जाल में फंसा रहे मामा-भांजी को आसपुर देवसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जौनपुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अुनसार शादी का झांसा देकर मामा-भांजी जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाते हैं। अब तक युवती अलग-अलग जिलों में चार शादियां कर चुकी है। जौनपुर थाना क्षेत्र के बदलापुर थाने में मामा-भांजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। आसपुर देवसरा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जौनपुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी रामकिशोर और लक्ष्मी गौतम को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा है। सुल्तानपुर जिले में भी मामा-भांजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। संवाद