फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बरेली के पास जनता एक्सप्रेस पर पथराव, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस रात करीब एक बजे बरेली जंक्शन के पास पहुंचने वाली थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। हमले में ट्रेन के एक कोच की खिड़कियों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई, सभी बाल-बाल बच गए। ट्रेन लखनऊ पहुंची तो किसी यात्री ने इसकी शिकायत रेलवे कंट्रोल से की। तब तक ट्रेन आगे बढ़ चुकी थी। कंट्रोल की सूचना पर रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई। अंतू स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन रुकवाकर यात्रियों के बयान दर्ज किए और क्षतिग्रस्त कोच का मुआयना किया। रेल अधिकारियों ने बताया कि दोषियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें