फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आज से होगा जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पर मंगलवार से ठहराव शुरू होगा। गाड़ी संख्या 13258 रात 12:48 बजे पहुंचेगी और 12:50 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 13257 रात 10:05 बजे पहुंचकर 10:07 बजे प्रस्थान करेगी। सांसद अमर पाल मौर्य लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोकेंगे तो हरी झंडी दिखाकर आनंद विहार के लिए रवाना करेंगे। रेल महकमा तैयारी में जुट गया है। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के दौरान एडीआरएम और सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें