फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चौक में युवक का शव रखकर लगाया जाम

Fri, 19 Jul 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पट्टी में करंट से मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
मौर्य नगर में बुधवार को स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से मृत युवक का शव बृहस्पतिवार दोपहर चौक में रखकर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने जाम लगा दिया। प्रभारी तहसीलदार व कोतवाल ने परिजनों को मुकदमा दर्ज कर उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। तब जाकर लोग शव हटाने को राजी हुए। तकरीबन आधे घंटे बाद वाहनों का आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

मौर्य नगर से वन विभाग कार्यालय जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लोहे के पोल में लगाई गई है। बुधवार की शाम पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय सुमित मौर्या की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चौक पहुंचे। घटना से आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने करीब ढाई बजे चौक में शव रखकर जाम लगा कर नगर पंचायत समेत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम के चलते रायपुर रोड, सिविल लाइन, मेन रोड व कुंदनपुर रोड पर आवागमन बाधित हो गया। चौक पर जाम लगने की सूचना मिलने पर कोतवाल आलोक कुमार प्रभारी तहसीलदार पवन सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने नगर पंचायत प्रशासन और कार्यदाई संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। आधे घंटे बाद परिजन जाम समाप्त करते हुए शव लेकर घर चले गए। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत
पट्टी। अनियंत्रित बाइक के बिजली के पोल से टकराने के कारण युवक की मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद बिजली का पोल टूट कर गिर गया। खबर मिलने पर घर में कोहराम मचा रहा। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र वर्मा बुधवार की रात अपने घर से ससुराल जाने के लिए बाइक से निकला था। करैला बाजार के करीब पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूट कर गिर गया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए एंबुलेंस से पट्टी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद

पट्टी में करंट से मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें