फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित खबर: गड्ढे में डूबने से मृत सगे भाइयों का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Fri, 09 Aug 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से खोदे गए गडढ़े में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को हंगामा करते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगाया। चारागाह की बैरिकेडिंग व गड्ढे में मिट्टी भराए जाने की मांग पूरी करने के आश्वासन पर जाम हटाने व शवों का अंतिम संस्कार करने को परिजन राजी हुए।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के बेनी मिश्र पूरे बीरबल निवासी देशराज यादव के पुत्र चौदह वर्षीय अमन व आठ वर्षीय अनुज की बुधवार को गांव के समीप चारागाह में जेसीबी से खोदे गए गहरे गडढे में डूबने से मौत हो गई थी। दो भाइयों की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा। पुलिस के समझाने बुझाने पर पर शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन तैयार हुए। रिश्तेदारों व परिवार के सभी सदस्यों के पहुंचने पर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दोनों शव को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। लेकिन घर से कुछ दूर पहुंचने पर परिजन व ग्रामीण दोनो के शव को डेरवा-जलेशरगंज मार्ग पर रखकर हंगामा शुरू कर दिए।
उनकी मांग थी कि चारागाह की जमीन पर बैरिकेडिंग और जेसीबी से खोद गए गडढे में मिट्टी भराया जाए। जिससे भविष्य में कोई अनहोनी की संभावना नहीं रहे। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव व प्रधान रज्जन मिश्र के समझाने पर परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए फिर रवाना हुए। लेकिन चंद कदम जाने के बाद मांगों को लेकर दोबारा शव को सडक़ पर रख दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही परिवार के लोग पुलिस के कहने पर खेत में ले जाकर दोनों शवों को दफन कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि कई बार कहने के बाद भी परिजनों की ओर से कोई तहरीर या मांग पत्र लिखित नहीं मिला।
विज्ञापन



सगे भाइयों की अर्थी उठने पर भर आईं आंखें
जलेशरगंज। पानी में डूबने से दो भाइयों की मौत के बाद से ही गांव में मातम पसर गया। अंतिम संस्कार के लिए एक साथ दोनों भाइयों के शव की अर्थियां उठीं तो ग्रामीणों की आंखों में आंसू छलक उठे। यहां मौजूद पुलिस कर्मी की आंखें की नम हो गई। मातम के चलते आसपास के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में रहा आक्रोश

जलेशरगंज। चारागाह की जमीन पर अवैध खनन कर जेसीबी संचालकों ने मिट्टी निकाल लिया। जिसके चलते यहां बने गहरे गढ्ढे में डूबने से दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रधान रज्जन मिश्र ने बताया कि जल्द की चारागाह की बैरिकेडिंग कराई जाएगी। जिससे भविष्य में इस तरह की घटना रोकी जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें