फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जल आपूर्ति प्रणाली को संचालित करेंगी जल सखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा। जिले की 1148 ग्राम पंचायतों में सखियों की नियुक्ति के बाद प्रशिक्षित किया जाएगा। चयन की कवायद पखवाड़े भर बाद शुरू की जाएगी। महिलाओं को न केवल पानी की जांच करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, बल्कि जल आपूर्ति प्रणालियों के संचालन और रखरखाव की जानकारी भी दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जल जीवन मिशन से जोड़कर आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की कवायद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से शुरु की गई है। महिलाएं जल जीवन मिशन से होने वाली योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को देंगी। चयन के बाद महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें