फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जैन धर्म का पर्यूषण महापर्व शुरू, विश्व शांति की कामना

विज्ञापन
कटरा मेदनीगंज जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व पर भगवान ऋषभनाथ का मस्तका​भिषेक करते श्रद्धालु। मीडिया
विज्ञापन
जैन धर्म का पर्वराज पर्यूषण महापर्व बुधवार को विश्व शांति की कामना के साथ शुरू हो गया। कटरा मेदनीगंज और शहर के जैन मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दिगंबर जैन मंदिर में भगवान ऋषभनाथ का शांतिधारा महाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। भगवान का 21 कलशों से अभिषेक किया गया। रतन जैन ने बताया कि उत्तम क्षमा धर्म श्रद्धालुओं को गलतियों के लिए क्षमा मांगने में मदद करता है। अगले नौ दिनों तक दशलक्षण धर्मों की पूजा जारी रहेगी। इस दौरान मोनू, गुड्डू, विनोद, रवि, सिताब, नगीना, सुनीता, सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें