क्षेत्र के पूरे झाऊ तेजगढ़ निवासी गैस एजेंसी संचालक सतीश पांडेय पर हुए हमले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि एक जून को वह गैस एजेंसी पर मौजूद था। पुरानी रंजिश कुछ एजेंसी पहुंचे और धारदार हथियार से पीठ पर हमला कर दिए। बचाव करने पहुंचे भतीजे अमित पांडेय को भी हमलावरों ने पीट दिया। बाइक को क्षतिग्रस्त कर एजेंसी के अंदर तोड़फोड़ की। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा ही है। सीसीटीवी फुटेज भी संकलित किए गए हैं। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद