बाघराय में कमलेश की हत्या से आक्रोशित लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : PRATAPGARH
कमलेश तिवारी हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग
प्रतापगढ़। लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या पर जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघुराज प्रताप सिंह राजाभैया व एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा प्रदेश आक्रोशित है। आरोपियों को कड़ी सजा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल परिवार मृतक कमलेश तिवारी के परिजनों के साथ है। इस अवसर पर डा. कैलाशनाथ ओझा, शैलेंद्र कुमार पासी, विनोद सरोज विधायक बाबागंज, विवेक त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा आदि मौजूद रहे।