फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: झोलाछाप के इलाज से गई मासूम की जान

Thu, 14 Dec 2023 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड डायरिया के चपेट में आई मासूम बच्ची का इलाज झोलाछाप से कराना एक परिवार पर भारी पड़ गया। आरोप है कि झोलाछाप के गलत इलाज से मासूम की जान चली गई। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ और पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

कोहड़ौर के मदाफरपुर निवासी राहुल चौरसिया की 11 माह की बेटी अन्वी कोल्ड डायरिया से पीड़ित थी। परेशान परिजन सोमवार को स्थानीय बाजार के झोलाछाप लल्लन की क्लीनिक पर उसे ले गए। आरोप है कि झोलाछाप के इलाज के दौरान अन्वी की हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे सुल्तानपुर स्थित एक बाल रोग विशेषज्ञ के पास ले गए।
परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने कहा कि गलत दवा देने की वजह से अन्वी की हालत खराब हुई है। उसने अन्वी को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन बुधवार को स्थानीय पुलिस के साथ सीएमओ को शिकायती पत्र देकर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने कहा कि इस मामले में जांच टीम गठित की गई है। एसीएमओ डॉ. राजेश और अपर शोध अधिकारी आरजी चौधरी को जांच के लिए आदेश दिया गया है। झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें