फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : खेलते समय चारा मशीन गिरने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 14 Nov 2025 12:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

अंतू थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी संदीप पाल के पांच वर्षीय पुत्र अभी पाल की चारा मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे मासूम अभी पाल घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। 
विज्ञापन
अभी पाल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी संदीप पाल के पांच वर्षीय पुत्र अभी पाल की चारा मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे मासूम अभी पाल घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के बगल रखी चारा मशीन के पास पहुंच गया। चारा मशीन पकड़ने के दौरान ही मशीन असंतुलित होकर मासूम के ऊपर गिर पड़ा। जिसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर के लोग उसे इलाज के लिए मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया। प्रयागराज जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि पिता संदीप पाल मजदूरी करते हैं। अभी उनका इकलौता बेटा था। एक बेटी परी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें