क्षेत्र के पवांसी निवासी नन्हेलाल (70) 19 अक्तूबर की देर शाम खेत देखकर लौट रहे थे। गांव में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज से एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन बुजुर्ग को लखनऊ ले गए। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में रविवार की रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।