फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सेतु ऐप पर मिलेगी छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति आवेदन करने की पात्रता और नियमों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने सेतु ऐप ( स्कॉलरशिप फॉर एजूकेशनल ट्रांसफार्मेशन एंड अपलिफ्टमेंट) जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर डीआईओएस ने ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश दिया है। डीआईओएस कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय परिसर की दीवारों पर ऐप संबंधी जानकारी अंकित कराई जाए ताकि विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी ऐप की जानकारी हो सके। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि ऐप के जरिए लोगों को छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें