फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गर्भवती होने पर परिजनों को हुई युवती से दुष्कर्म की जानकारी, दी तहरीर

Fri, 08 Sep 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक गांव की गांव की ही युवती से असलहे के दम पर शारीरिक संबंध बनाता रहा। गैर समुदाय के युवक से युवती के संबंध की भनक परिजनों को लगी तो परिजनों ने दो माह पूर्व उसकी शादी कर दी। लेकिन युवती के गर्भवती होने की जानकारी पर ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए। युवती के परिजनों ने बृहस्पतिवार को युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाला गैर समुदाय का युवक असलहे के दम पर काफी दिनों से युवती के साथ दुराचार करता रहा। इलाके में उसकी दबंग छवि है। उसने कई बार धमकी भी दी कि यदि घर वालों को बताएगी तो परिवार को वह जान से मार देगा। इस डर से उसने घर वालों को इसकी जानकारी नहीं दी।
कोतवाल नंदलाल सिंह का कहना है कि इस तरह का एक प्रार्थना पत्र मिला है, छानबीन की जा रही है।





मारपीट के मामले में महिलाओं समेत छह पर रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा निवासी ऊषा पांडे ने आरोप लगाया है कि उसके घर पर बीते सप्ताह रात में डीजे बज रहा था। इसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया था। पड़ोसियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने महिला ऊषा पांडे की तहरीर पर रामप्यारे, रमेश तिवारी, शिवानी, हिमानी, वर्षा, सीमा समेत छह लोगों पर मारपीट, धमकी, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन







किशोरी को भगा ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज
दूसरे समुदाय का बताकर प्रेमजाल में फंसाया
पट्टी। गैरसमुदाय का एक युवक पड़ोसी गांव की किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले गया। पुलिस ने तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध बलवा, दलित उत्पीड़न व अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव रायपुर निवासी सोहेल उसकी पुत्री को हिंदू युवक बनकर एक ग्रुप के जरिये चैट करता था। इसकी जानकारी पर जब उसने सोहेल से बात की तो उसने मन्नू फैसल एवं बरकत निवासी रायपुर, व मोहम्मद अजमल निवासी कुंदनपुर ने महिला को जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और उसके साथ मारपीट की। बाद में पुत्री को भगा ले गया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें