बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक क्षेत्र में विशेष सृजन रोजगार दिवस आयोजन पर पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों को
ग्रामीण रोजगार और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को बाबा बेलखरनाथ धाम और आसपुर देवसरा में विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन किया गया। भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत सिंगठी खालसा और बिझला गांव रैली निकाली गई। पंचायती राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे, परियोजना निदेशक दयाराम यादव और दिव्यांगजन अधिकारी सुरेश कुमार ने ग्रामीणों को विकास, स्वरोजगार व स्थानीय आजीविका के साधनों की जानकारी दी। श्रीकांत दर्वे ने कहा कि अभियान का मूल मंत्र गांव के हर हाथ को काम देना और राष्ट्र निर्माण में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह पहल विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय, सचिव संचित तिवारी, रविंद्र उपाध्याय, राहुल कुमार, भारत सिंह मौजूद रहे।