फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : रामभद्राचार्य पर अभद्र टिप्पणी, सपा नेता समेत पांच लोगों पर मुकदमा

Thu, 10 Oct 2024 05:26 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रखहां (प्रतापगढ़)

सार

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खागल गांव में 18 अक्तूबर से तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा आयोजित की गई है। कथा की तैयारी पिछले दो माह से चल रही है। आठ अक्तूबर को पट्टी के सपा नेता पप्पू यादव के फेसबुक अकाउंट पर रामभद्राचार्य पर अभद्र टिप्पणी की गई।
विज्ञापन
स्वामी रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना सपा नेता को महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सपा नेता सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खागल गांव में 18 अक्तूबर से तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा आयोजित की गई है। कथा की तैयारी पिछले दो माह से चल रही है। आठ अक्तूबर को पट्टी के सपा नेता पप्पू यादव के फेसबुक अकाउंट पर रामभद्राचार्य पर अभद्र टिप्पणी की गई।

फेसबुक पर लोगों ने लगातार रामभद्राचार्य के खिलाफ तरह-तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई अभद्र टिप्पणी को देख समर्थक आक्रोशित हो उठे। फतेहपुर गांव निवासी अतुल तिवारी ने पट्टी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रामकोला गांव निवासी पप्पू यादव, लबेदा के रमाशंकर यादव, बिरौती गोदाम के विपिन सरोज, चंद्रभान यादव, राजा सक्षम सिंह योगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें