विहार में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलकूद में सफल खिलाड़ी को पुरस्कार देते भाजपा नेता प्?
- फोटो : PRATAPGARH
वालीबाल प्रतियोगिता में उमरी कोटिला, कबड्डी में छेवगा की टीम अव्वल
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बिहार ब्लाक परिसर में किया गया। इसमें 1600 मीटर दौड़ में सत्येंद्र यादव लोसनापुर प्रथम, द्वितीय अतुल मिश्रा उमरापट्टी, तृतीय प्रवीण कुमार सिया रहे। 800 मीटर दौड़ में अतुल शाह प्रथम, सत्येंद्र कुमार द्वितीय व अजय कुमार तृतीय रहे। 100 मीटर लंबी दौड़ में मनीष यादव भिटारा प्रथम, शिवपूजन द्वितीय और गणेश यादव तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंजली निर्मल प्रथम, प्रिया यादव द्वितीय व शांति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अंजलि निर्मल प्रथम, खुशी केसरवानी द्वितीय, वालीबाल प्रतियोगिता में उमरी कोटिला और रोर टीम के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। इसमें उमरी कोटिला ने बाजी मारी। इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में छेवगा और उमरी कोटिला टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें छेवगा की टीम विजयी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीओ आईएसबी अशोक सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पुरस्कार वितरण बिहार पंचम से जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रकाश सिंह व सांसद प्रतिनिधि राजेश मिश्र राजन ने संयुक्त रूप से वितरित किया। अध्यक्षता जिला कमांडर राधेश्याम तिवारी एवं संचालन अध्यक्ष रामबाबू नामदेव ने किया। रैफरी की भूमिका में विजय गौतम और दयाशंकर पाठक रहे। इस मौके पर शैलेंद्र मिश्रा, संजय शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यमणि शुक्ला, अभिनव मिश्रा, अंशु सिंह, महेश कुमार, सतीश सरोज, प्रहलाद सरोज आदि मौजूद रहे।