फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ससुरालियों पर विवाहिता को गायब करने का आरोप

Fri, 14 Jun 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों पर विवाहिता को गायब करने का आरोप
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के रहने वाले पिता ने पुलिस से की शिकायत
चायल। संदीपनघाट इलाके की एक विवाहिता को ससुरालियों ने गायब कर दिया है। पीड़ित पिता ने नामजद आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है।
प्रतापगढ़ जिले के दिलीपपुर कोतवाली के नवहर हुसैनपुर गांव निवासी राम आसरे के मुताबिक उन्होंने 10 वर्ष पहले अपनी बेटी रिंकी देवी की शादी संदीपनघाट कोतवाली के पिपरहटा आलमचंद गांव निवासी अमरसिंह के बेटे सत्यवंत सिंह के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराली कम दहेज मिलने का उलाहना देकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। पखवाड़े भर पहले बेटी की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच बिरादरी की पंचायत हुई। पंचायत में सत्यवंत ने फिर से पत्नी को स्वीकारते हुए भविष्य में गलती नहीं करने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि सोमवार को मायके से ससुराल ले जाने के बाद ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर गायब कर दिया। मंगलवार को पड़ोसियों ने फोनकर घटना की जानकारी मायके वालों को दी। सूचना पाकर बेटी के ससुराल पहुंचे पिता ने रिंकी के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि ससुरालियों ने कोई जवाब नहीं दिया। पीड़ित पिता ने थाने जाकर ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें