फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चिलबिला में अवैध प्लाटिंग उजाड़ी, कोहड़ौर में अतिक्रमण हटाया

Wed, 10 Jan 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
नगर पंचायत कोहडौर में राजमार्ग किनारे अतिक्रमण हटाता प्रशासन का जेसीवी। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम सदर उदयभान सिंह का बुलडोजर मंगलवार को चिलबिला में अवैध प्लाटिंग पर चला। वहीं कोहड़ौर में सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत ने अभियान चलाया।
विज्ञापन

राजस्व विभाग का दावा है कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की गई थी। पैमाइश के बाद सरकारी जमीन चिह्नित होने के बाद अवैध प्लाटिंग उजाड़ दी गई। एसडीएम फोर्स के साथ रंजीतपुर चिलबिला पहुंचे और नगर पंचायत की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर दीवार निर्माण शुरू कराया।

कोहड़ौर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से लोग परेशान रहे। नगर पंचायत कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने सरकारी तालाब की जमीन पर बने अवैध भवन को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

वहीं प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर दोनों तरफ कई दुकान और मकान तोड़े गए। डिवाइड पर लगे होर्डिंग्स, बोर्ड, बैनर उतरवाए गए। अधिशासी अधिकारी स्वतंत्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन दुकानदारों ने निर्देश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें