फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस: मंडल में प्रतापगढ़-कौशाम्बी अव्वल

Sun, 07 Jan 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की रैकिंग में प्रतापगढ़ और कौशाम्बी जिले को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है। वहीं फतेहपुर दूसरे और प्रयागराज जनपद को तीसरा स्थान मिला है। शिकायत निस्तारण में प्रतापगढ़ जिले को 130 में 112 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण के बाद प्रत्येक माह कार्य के आधार पर रैकिंग जारी की जाती है। जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और ऑनलाइन शिकायतों का मूल्यांकन किया जाता है। उसके बाद रैकिंग जारी होने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यों की समीक्षा की जाती है।
दिसंबर माह में कुल 1 लाख, 59 हजार 873 शिकायतें प्राप्त हुईं। निस्तारण 1 लाख 56 हजार 694 शिकायतों का हो सका। मुख्यमंत्री स्तर पर 2753 शिकायतें दर्ज की गईं। निस्तारण 2658 का ही हो सका। वहीं उपमुख्यमंत्री स्तर पर प्राप्त 50 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय पर 17355 शिकायतें प्राप्त हुईं। निस्ताण 16817 का ही हो सका।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस की 11064 शिकायतों में 11047 का समाधान किया गया। 1470 ऑनलाइन शिकायतों में 1463 का निस्तारण कर दिया गया। इस तरह कुल प्राप्त शिकायतों में 3179 शिकायतें लंबित हैं। शासन स्तर से कार्यों की समीक्षा के बाद प्रतापगढ़ जनपद को 33 वीं रैंक दी गई है। जिसका निस्तारण प्रतिशत 86.15 प्रतिशत है।
आईजीआरएस सेल प्रभारी पुष्पेंद्र ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में प्रतापगढ़ की स्थिति ठीक मिली है। कोई भी शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में नही है। रैकिंग जारी होने के बाद लंबित शिकायतों के निवारण के लिए जिलाधिकारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें