फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खोया आपा, खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 03 Jun 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के टेऊंगा कॉलोनी में शनिवार को पत्नी से मोबाइल पर बात करने के दौरान विवाद के पश्चात पति ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में छत पर जाकर जाकर खुद को गोली से उड़ा लिया। मामला संज्ञान में आने के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी घटना के बारे में छानबीन की।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के बड़ा का पुरवा निवासी मनोज तिवारी (40) इलेक्ट्रीशियन का काम कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। सप्ताह भर पहले पति से विवाद के बाद पत्नी पूनम तिवारी बेटे करन व बेटी अंजली को साथ लेकर घर चली गई थी।
शनिवार दोपहर मनोज मोबाइल पर पत्नी से बात कर रहा था। कमरे में बातचीत की आवाज बाहर तक आ रही थी। पड़ोस में रहने वाले लोगों के अनुसार मनोज ने बातचीत के दौरान यहां तक कहा कि वह खुद को गोली लेगा। मोबाइल रखने के बाद वह कॉलोनी के छत पर गया। वहां तमंचे से खुद को गोली से उड़ा लिया।
विज्ञापन

इस बीच बगल रहने वाली एक महिला छत पर कपड़ा उतारने गई तो खून से लथपथ मनोज का शव देख दंग रह गई। उसने मनोज के भाई राजेश को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पत्नी पूनम भी रोती बिलखती पहुंची। मृतक के भाई राजेश के अनुसार बड़ा भाई राकेश नोएडा में रहता है। जबकि वह अपने बड़े भाई मनोज के साथ रिश्तेदार के साथ टेऊंगा कॉलोनी में ही रहते चले आ रहे हैं।
चौकी प्रभारी सिटी सूर्य प्रकाश ने बताया कि पत्नी से बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद ही मनोज ने खुद को गोली मारी है। तहकीकात की जा रही है। पत्नी और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें