फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शादी के 12 साल बाद बच्चा न पैदा होने पर पति ने दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के 12 साल बाद भी महिला के गर्भवती न होने पर पति प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि उसको एक कमरे में कैद कर रखने लगा। बाइक और 50 हजार नकद दहेज की मांग करने लगा। दहेज न मिलने पर खाना देना बंद कर दिया। पीड़िता ने अपने पिता से आपबीती बताते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के स्कूल वार्ड निवासी अब्दुल हफीज ने 12 साल पहले अपनी बेटी की शादी प्रयागराज के करेली निवासी नाजिम के साथ किया था। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद से उसकी बेटी को संतान नहीं हुआ तो ऐसे में उसको ससुराली जन उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में बुलट, 50 हजार नकद और एलईडी टीबी की मांग करने लगे। आरोप है कि दो दिनों तक बगैर खाना पानी एक कमरे में कैद कर रखे थे। जान से मारने का प्रयास कर रहे थे। 21 मार्च को जेवरात छीनकर अब्दुल हफीज की बेटी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। किसी तरह महिला ट्रेन पकड़कर केरल से मायके पहुंची। अपने पिता को आपबीती बताई। पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर महिला के पति नाजिम एजाज, सास फातमा, ससुर खलिक एजाज और पीड़िता के ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें