फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बादलों की मौजूदगी में बढ़ाई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
बादलों की मौजूदगी ने उमस बढ़ा दी। दिनभर उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम पारा 1.7 डिग्री ऊपर चढ़ा। सोमवार को मानसून दोबारा सक्रिय होने के बाद भी बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1.7 व न्यूनतम तापमान .3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 36.7 एवं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरवा हवाओं के कारण दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। बाहर निकले लोग पसीने से तरबतर रहे। घरों में गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे व कूलर के सामने डटे रहे।
बारिश की आस लगाए लोगों को निराश होना पड़ रहा है। सनई अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बादल की वजह से तापमान में वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार देररात तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें