फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खेतों में लगी भीषण आग, 90 बीघे गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगने से करीब 90 बीघे गेहूं की फसल जल गई। खेत में आग बुझाने के दौरान ग्रामीणों में अफरातफरी मच रही। तेज हवा से खेत की आग शोले में बदलती गई। ग्रामीण और फायर बिग्रेड टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कोहड़ौर इलाके के पूरे मणिकंठ निवासी मोतीलाल मिश्र ने गेहूं की फसल कटवाने के बाद डांठ के बोझ को खेत में रखे थे। बुधवार दोपहर डांठ के बोझ में आग लग गई। खेत से आग की लपटें देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। तेज हवा चलने के कारण शोले में बदली आग पूरेक्षमा और लौली गांव के करीब 12 किसानों के खेतों तक जा पहुंची। नगर पंचायत कोहड़ौर से पानी का टैंकर मंगाकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से करीब 30 बीघे गेहूं की फसल जल गई।
देल्हूपुर क्षेत्र के तौकलपुर में भीषण अग्निकांड से 50 बीघे गेहूं की फसल जल गई। खेतों में मशीन से गेहूं काटा जा रहा था। अचानक मशीन से निकली चिंगारी आग में बदल गई। फायर ब्रिगेड टीम करीब तीन घंटे बाद आग बुझाने में सफल हुई। मौके पर रानीगंज और देल्हूपुर पुलिस भी पहुंच गई। आग लगने से शमसाद, सलीम, इरशाद, ननकाई, राजाराम पाल, रामराज पाल समेत आठ किसानों की 50 बीघे गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

मानधाता क्षेत्र के धरमपुर गांव में खेत से गुजरे बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने मो. इलियास, जव्वाद अहमद, मो. कय्यूम, मो. सलीम के करीब छह बीघे गेहूं की फसल को जला दिया। इधर, पट्टी क्षेत्र के बीबीपुर गांव में बांस की कोठ में बुधवार की सुबह 11:30 बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बांस की कोठ से गुजरे से तारों में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी। रानीगंज क्षेत्र के मीरपुर में गेहूं की फसल काटते समय चार किसानों के खेत में आग लगने से पांच बीघे गेहूं की फसल जल गई। फायर बिग्रेड ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें