फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: धरातल पर कैसे उतरे उद्योग, नहीं मिली जमीन

Wed, 09 Aug 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 148 उद्यमियों ने 11, 220.25 करोड़ के निवेश करने के लिए किया है आवेदन
विज्ञापन

नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं, पुराने में जमीन नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए 11, 220.25 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव हैं, लेकिन प्रशासन निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए जमीन मुहैया नहीं करा पा रहा है। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में जमीन नहीं है।जिस क्षेत्र में जगह है, वह विकसित नहीं हुआ है।

24 जनवरी को इन्वेस्टर्स समिट हुई थी, जिसमें 148 उद्यमियों ने निवेश का प्रस्ताव दिया था। माना जा रहा था कि जल्द ही जनपद में नए कारखानों की स्थापना होगी। अब जमीन की समस्या से जिले में नए रोजगार मिलने की गति भी धीमी हो गई है। उद्यमी सरकार से औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र सुखपालनगर में जमीन ही नहीं है। पृथ्वीगंज के लिए संसारपुर में औद्योगिक क्षेत्र के लिए जो जमीन चिह्नित की गई है, वहां न तो बाउंड्री बनी है, न ही बिजली-पानी की व्यवस्था है।

-
सरकार को औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना चाहिए, जिससे उद्यमियों को जमीन मिल सके। उसके बाद ही यहां उद्योग लग सकते हैं। उद्यमी अगर ज्यादा दाम की जमीन खरीदेंगे तो वह उद्योग में निवेश नहीं कर सकेंगे।
- राजेंद्र केसरवानी, जिलाध्यक्ष. उप्र उद्योग व्यापार मंडल
-
निवेशकों को जमीन मुहैया कराने के लिए जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि निवेशकों को जमीन देने के लिए क्या मानक तैयार किया जाए। जमीन तो सभी लोग चाहते हैं, मगर औद्योगिक क्षेत्र में जमीन ही उपलब्ध नहीं है।
- अजय कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र


क्या कहते हैं निवेशक
0 जिले में फ्लोर मिल लगाने के लिए हम तैयार हैं। हमें इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए जमीन नहीं मिल रही है। अगर हम जमीन खरीदने में अपनी पूंजी लगा देंगे तो इंडस्ट्री की स्थापना कैसे करेंगे। सरकार को जमीन मुहैया कराने के बाद ही इकाई की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

- शुभम अग्रवाल, चिलबिला


विभाग की ओर से जमीन मिलने की उम्मीद नहीं है, मैंने स्वयं से प्रयास करके जमीन खरीदी है। मगर अभी कुछ जमीन और चाहिए। इसके बाद सीमेंट प्लांट लगाने की तैयारी की जाएगी। फिलहाल अभी कुछ समय लगेगा।
- विशाल कनोडिया , दिल्ली



नेशनल फूड प्रोडक्ट के लिए आवेदन किया था। जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण अभी तक पहल नहीं हुई है। जमीन मिलते ही उद्योगों की स्थापना की जाएगी।
- मो. अनाम, प्रतापगढ़

आंवला उत्पाद तैयार करने के लिए उद्योग लगाना चाह रहा था। निवेश के लिए आवेदन भी किया है। अफसर कहते हैं कि जमीन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
- वीरेंद्र पांडेय प्रतापगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें