फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रिहायशी छप्पर में आग से गृहस्थी खाक

Thu, 11 May 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के डेईडीह धौरहरा गांव में शॉर्ट सर्किट से उदयराज के घर में आग लग गई। वह हैंडपंप की मरम्मत कर परिवार का गुजर बसर करता है। उसकी बेटी की मई के अंतिम सप्ताह में शादी है, जिसकी तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट से उसके रिहायशी छप्पर में आग लग गई। यह देख परिवार के लोग शोर मचाने लगे। गांव के लोग दौड़कर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया और आग से झुलसकर दो गायें मर गईं। सूचना पर राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच कर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी।


पान का भीटा जलाने के आरोप में दंपती पर रिपोर्ट
कोतवाली इलाके रामपुर बेला गांव में 12 दिन पूर्व पान के भीटे में आग लगा दी गई थी। आगजनी की इस घटना में लगभग छह लाख रुपये का पान जलकर राख हो गया था। पीड़ित किसान राम हुलास की तहरीर पर पुलिस ने बैजनाथ व उसकी पत्नी सुशीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें