फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में सीजन में सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 45<bha>@</bha>

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बृहस्पतिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर लू का कहर रहा। घर से बाहर निकले लोगों को लू के थपेड़े झुलसाते रहे। दोपहर में सड़कों से लेकर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से उमसभरी गर्मी का प्रकोप सूरज ढलने के बाद देरशाम तक रहा। अधिकतम तापमान .2 डिग्री बढ़कर 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री गिरावट के बाद 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज धूप और पछुआ हवाएं झुलसाती रहीं। दोपहर मेें आसमान से बरसती आग के बीच सड़कें सूनी हो गईं। शहर के प्रमुख बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, बाबागंज स्थित बाजारों में दुकानदार ग्राहकों की राह देखते रहे। कुछ लोग ही जरूरी काम से बाहर निकले। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आगामी चार दिनों के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगामी 16 जून तक जिले में प्रचंड गर्मी का अनुमान है। इस दौरान पछुआ हवाएं 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


नौ जून से अब तक की वृद्धि



09 जून- 43.5 डिग्री सेल्सियस

10 जून- 43.5 डिग्री सेल्सियस



11 जून- 44.5 डिग्री सेल्सियस

12 जून- 45.0 डिग्री सेल्सियस



13 जून- 45.2 डिग्री सेल्सियस

इनसेट
बरतें सावधानी
-विशेष रूप से दोपहर में लंबे समय तक धूप में रहने से बचें।
-हल्के रंग के ढीले व पूरे सूती कपड़े पहनें।
-धूप में जाते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखें।
-निर्जलीकरण से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें।
-ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी व छाछ का प्रयोग करें।
-उल्टी-दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें