रानीगंज में कार की टक्कर से उड़े ई-रिक्शे के परखचे।
- फोटो : अमर उजाला।
मेडिकल कॉलेज से लेकर रानीगंज तक मचा रहा कोहराम
खुशी वाले घर में हादसे के बीच चीख पुकार मच गई। जिस घर में मंगलगीत गाए जा रहे थे। वहां मातम पसर गया। हादसे के बाद रानीगंज से लेकर मेडिकल कॉलेज तक कोहराम मचा रहा। हादसे के दौरान अनुज का भाई अनूप अपनी मां को बाइक से लेकर लौट रहा था।
मैरिज हाल में चल रही थी तैयारी
अनुज के भतीजी की शादी के लिए रिश्तेदार कई दिनों से घर आ गए थे। घटना के पहले कई रिश्तेदार व परिवार के लोग भी जीजीआईसी के पीछे स्थित एक मैरिज हाल में तैयारियां करा रहे थे। हादसे की खबर के बाद हर कोई घटनास्थल की ओर भागा।