होमगार्ड की तबियत बिगड़ने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
उदयपुर थाना पर होमगार्ड के पद पर तैनात संत लाल गुप्ता मंगलवार की रात राजापुर स्टेट बैंक चैकिंग पर थे। इसी बीच तबीयत खराब हो गई। जानकारी होने पर पुलिसकर्मी उन्हें सीएचसी सांगीपुर ले गए। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में होमगार्ड की मौत हो गई l