फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की तबीयत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक सुरक्षा में ड्यूटी करने गए होमगार्ड की आधी रात तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के कानकार पुरवा बेलहा निवासी संतलाल गुप्ता (57) उदयपुर थाने में होमगार्ड थे। सोमवार रात वह साथी होमगार्ड रामलखन के साथ राजापुर स्थित ग्रामीण बैंक की सुरक्षा ड्यूटी करने गए थे। आधी रात के करीब संतलाल के सीने में तेज दर्द होने लगा। साथी होमगार्ड रामलखन की सूचना पर उदयपुर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से उन्हें सांगीपुर सीएचसी ले आई। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें