फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हे भाई जरा देखकर चलो, यहां गड्ढे हैं हर राह में

Tue, 27 Jun 2023 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़।योगी सरकार के तमाम दावाें के बावजूद शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पा रही हैं। बाबागंज सिनेमा रोड, सदर बाजार तिराहा, महिला अस्पताल का पुराना गेट हो या फिर जोगापुर कांशीराम कॉलोनी को जाने वाले संपर्क मार्ग समेत दर्जन भर सड़कें हादसों का कारण बन रही हैं। इन सड़कों पर गड्ढों के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। हद तो तब हो गई जब औंधे मोड पर खुले नालों की पटिया, टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की फिक्र भी जिम्मेदारों ने नहीं की। जबकि इन गड्ढों की वजह से हादसे का शिकार हुए एक व्यक्ति की जान भी चली गई।
विज्ञापन


केस वन

स्थान बाबागंज सिनेमारोड पेट्रोलपंप के पास

बाबागंज से सिनेमा रोड होकर पल्टनबाजार को जाने वाली मार्ग पर हर दिन हजारों लोगों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद पेट्रोल पंप के ठीक बगल नाला खुला है। ऐसे में हर समय खतरा बना रहता है। अक्सर सामने से आने वाले वाहनों से बचने के चक्कर में लोग बाइक और कार लेकर नाले में चले जाते हैं। मगर इस ओर नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।



केस दो

सदर बाजार तिराहे के पास दोनों तरफ बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जबकि ठीक सामने नगर पालिका अध्यक्ष का मकान बना है। पूर्व कैबिनेट मंत्री का भी इसी मार्ग से आना जाना होता है। इसके बावजूद अभी नगर पालिका प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में हाथ पर हाथ रखकर बैठा है।
विज्ञापन




केस तीन

महिला अस्पताल के पुराने गेट के पास सड़क किनारे एक बड़ा सा गड्ढा हो गया है। कभी कभार तो इस कदर जाम लग जाता है कि लोग जल्दबाजी के चक्कर में हादसे का शिकार हो जाते हैं। धंसी सड़क की ओर किसी का ध्यान नहीं पड़ रहा है। जबकि दो दिन पूर्व बाघराय में इसी तरह के गड्ढ़े में बाइक लेकर गिरने एक पत्रकार की मौत भी हो गई थी।



केस चार

जोगापुर कांशीराम कॉलोनी से प्रतापगढ़-प्रयागराज राजमार्ग को जोड़ने वाली लिंक मार्ग पर बड़ा सा गड़ढा हो गया है। नाले पर रखी पटिया टूट गई है। इससे लोगों के आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। मगर इस ओर जिम्मेदार अफसरों का ध्यान नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें