फतनपुर थाना क्षेत्र के बांसी में चोर का शोर सुनकर बुजुर्ग महिला छत से गिर पड़ी जिससे उसकी मौत हो गई। बांसी की रहने वाली 85 वर्षीय शांति सिंह बुधवार की रात चोरों के शोर को सुनकर वह भी मकान के छत पर चली गईं। परिवार के अन्य सदस्य भी छत पर ही थे। अफरातफरी के बीच अचानक शांति का पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज लाया। जांच के बाद चिकित्सक ने शांति सिंह को मृत घोषित कर दिया।