फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सात दिनों से स्वास्थ्य कर्मचारी लापता

Tue, 18 Jul 2023 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने सीएमओ व दो कर्मचारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कुष्ठ रोग विभाग तैनात कर्मचारी अशफाक सात दिन बाद मंगलवार को भी घर नहीं पहुंचा। परेशान पत्नी ने खोजबीन के बाद अब सीएमओ व दो कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। अशफाक की पत्नी रजिया बेगम का आरोप है कि दो वर्ष पहले सोनभद्र से स्थानांतरित होकर आने पर पति अशफाक को कुष्ठ विभाग में एएनएम के पद पर तैनाती मिली थी। कुछ दिनों से उसके पति को सीएमओ कार्यालय में परेशान किया जा रहा था। बातचीत के दौरान अशफाक ने उसे इस बारे में बताया था। 13 जुलाई को फोन पर बात करते हुए उसने बताया था कि वह घर आ रहा है, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। सहकर्मी अंकित भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। रजिया ने डीएम, पुलिस अधीक्षक संग कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी और अंकित उसके पति का उत्पीड़न करते थे। रजिया ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पति की तलाश करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें