फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पर 3.50 करोड़ का बकाया

विज्ञापन
Health department is sitting by pressing the electricity bill of three and a half crores
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग पर साढ़े तीन करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिल वसूलने के लिए बिजली विभाग की ओर से कई बार नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। ओटीएस योजना के बाद अब बिजली विभाग बकाएदारों पर शिकंजा कस रहा है। घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं से बिल वसूलने के लिए कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है, मगर करोड़ों का बिल दबाकर बैठे सरकारी विभागों पर इसका कोई असर नहीं है।
विज्ञापन

शहर में चार करोड़ 28 लाख रुपये का बिल सरकारी विभागों पर बकाया है। इसमें साढ़े तीन करोड़ रुपये का बिल अकेले स्वास्थ्य विभाग दबाकर बैठा है। जिसमें मेडिकल कॉलेज पूरे केशवराय का एक करोड़ आठ लाख रुपये का बकाया है। पुरुष अस्पताल का 41,99293 रुपये का बकाया है। महिला अस्पताल का एक करोड़ 19 लाख 66 हजार 665 रुपये का बकाया है। इसी तरह ऑक्सीजन प्लांट यूनिट का 80 लाख 2410 रुपये का बकाया है।
बिजली विभाग की ओर से कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। पशु अस्पताल का एक लाख 20 हजार रुपये बकाया है। एसडीओ बाबागंज अजीत यादव ने बताया कि सरकारी विभागों में स्वास्थ्य विभाग का सबसे अधिक बकाया है। कई बार पत्र व्यवहार के बाद भी कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन

इन विभागों का भी बिजली बिल बकाया
कोतवाली, जिला पंचायत कार्यालय, एसपी आवास, पुलिस लाइन, एनआईसी, बीएसए आफिस, पॉलीटेक्निक, विकास भवन, रेलवे स्टेशन, जिला कारागार का करीब एक करोड़ का बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें