फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तूफानी बरसात संग हुई ओलावृष्टि, गेहूं की 20 फीसदी फसल नष्ट

Sun, 19 Mar 2023 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार दिनों से उमड़-घुमड़ रहे बादलों का शनिवार को धैर्य टूट गया। शनिवार की शाम तूूफानी हवाओं के साथ शुरू हुई बरसात के बीच ओले पड़े। जिससे करीब 20 फीसदी गेहूं की फसल गिरकर बर्बाद हो गई। अन्य फसलों पर भी असर पड़ा। कई जगह जलभराव भी हो गया। ईंट भट्टा मालिकों को भी बारिश से काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

बरसात से लालगंज तहसील क्षेत्र के करीब 80, सदर तहसील के 54 और रानीगंज तहसील क्षेत्र के 36 गांवों में तूफानी बारिश संग ओले का असर रहा। तेज हवाओं के बीच हुई बरसात से गेहूं की फसल गिर गई। सरसों, चना, आलू की तैयार फसल पर भी बरसात का असर पड़ा।
शहर व गांव में करीब आधे घंटे तक हुई बरसात से बाजार व कस्बों में चलना दूभर हो गया था। नगर पालिका, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डीएम कार्यालय समेत कई सरकारी कार्यालयों में जलभराव देखने को मिला।
विज्ञापन

बरसात से जिले में करीब 30 से अधिक ईंट भट्ठों पर पथाई कर रखी गई कच्ची ईंट बर्बाद हो गई। तेज हवाओं के चलते पाॅलिथीन उड़ गई। खास बात यह रही कि कुंडा व पट्टी तहसील क्षेत्र में रिमझिम बरसात हुई। जिसका इलाके पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा।

आंधी पानी से चौपट हुई आम की फसल
इस बार आम की अच्छी फसल से खुश किसानों को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने से आम की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से आम के बौर जमीन पर गिर पड़े। इससे आम बागवानों की चिंता बढ़ गई है। बागवानों ने बताया कि जिन्होंने बाग किराए पर लिए हैं, उनकी इस बार लागत तो दूर, मेहनत वसूल होती नहीं लग रही है।

तेज बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं किया जा सका। फिलहाल बारिश और ओलावृष्टि होने से मटर, चना, सरसों, गेंहू की फसलों को नुकसान हुआ है। इसका आकलन कराया जा रहा है।- डॉ. अश्वनी सिंह, जिला कृषि अधिकारी

-
इनसेट-
तेज बारिश से लुढ़का तापमान
35 मिमी हुई बारिश सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शनिवार दोपहर हुई बारिश से अचानक तापमान लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 दर्ज किया गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। शनिवार को 35.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

इनसेट
इन क्षेत्रों में रहा व्यापक असर
लालगंज/ सुवंसा/ संडवाचंद्रिका। तूफानी हवाओं संग हुई बरसात के दौरान ओलावृष्टि का तीन तहसील क्षेत्रों में व्यापक असर रहा। संडवाचंद्रिका विकासखंड के छतरपुर शिवाला, गौराडांड, मकईपुर, ताला सरिस्ताबाद, बंडा खुटार समेत दो दर्जन से अधिक गांव प्रभावित है। रानीगंज तहसील क्षेत्र के गौरा, फतनपुर, कोठरा, सुवंसा, बेहदौल ,धरी समेत दो दर्जन गांव प्रभावित हुए। सांगीपुर विकासखंड के ओरी पुर नौगीर , देउम पश्चिम , देऊम पूरब, थरिया, घुईसरनाथ, डभियार, कमयनपुर, शुकुलपुर, पूरे मुरली, रामगंज, थरिया, बसुवापुर, समेत तीन दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में ओलावृष्टि ने किसानों की फसल बर्बाद करके रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें