लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर ढकवा मोड़ के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लीलापुर। थाना क्षेत्र के ढकवा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किराना दुकान के सेल्समैन की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के महाकनी गांव का दूधनाथ प्रजापति शुक्रवार को लालगंज के बासुपुर, हंडौर, गहरी राजार के आसपास दुकानों पर किराना का सामान बेचकर साइकिल से घर लौट रहा था। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर ढकवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबतक लोग उसे अस्पताल भेजते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से मृतक की पत्नी विमला व पांच बच्चों का बुरा हाल है।