सदर और रानीगंज विधायक का अभिनन्दन करते व्यापारी।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने शहर के एक कॉम्पलेक्स में सोमवार की शाम कार्यक्रम का आयोजन रानीगंज विधायक धीरज ओझा और सदर विधायक संगमलाल गुप्ता का नागरिक अभिनंदन किया। व्यापारी नेता लखनबाबा ने दोनों विधायकों को चांदी का मुकुट और अंगवस्त्रम् भेंट किया। जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि भाजपा नपा चुनाव में व्यापारियों को ही अपना उम्मीदवार बनाएं तो परिणाम अच्छा आ सकता है। व्यापारियों ने शहर में लंबे समय से जमे पुलिस, दरोगा का तबादला करने की मांग उठाई। इधर दोनों विधायकों ने व्यापारियों के सुरक्षा का भरोसा दिया है। इस मौके पर राजेंद्र कुमार केसरवानी, अमर कुमार केसरवानी, अशोक सिंह, प्रकाशचंद्र, रामशंकर जायसवाल, सुरेश केसरवानी, सरदार महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।