फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: राजकीय कॉलेज के शिक्षक पोर्टेबल किट से देंगे गणित, विज्ञान का ज्ञान

Thu, 02 May 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज के शिक्षक पोर्टेबल किट से देंगे गणित, विज्ञान का ज्ञान
विज्ञापन

प्रतापगढ़। राजकीय माध्यमिक कॉलेजों के गणित और विज्ञान के शिक्षकों को पोर्टेबल किट उपलब्ध कराई जाएगी। किट के साथ मार्गदर्शिका भी दी जाएगी। जिले के 43 राजकीय इंटर कॉलेजों में करीब 20 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विज्ञान और गणित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए पोर्टेबल (एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले सकना) किट की मदद से पढ़ाई कराई जाएगी। हाईस्कूल और इंटर के पाठ्यक्रम में नए वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने में किट काफी मददगार साबित होगी। विज्ञान-गणित किट से प्रायोगिक कार्य करने में भी सुविधा मिलेगी। गणित और विज्ञान वर्ग के मुख्य विषय भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की पढ़ाई को सरल बनाने के लिए किट तैयार कराई गई है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि दाखिले की प्रक्रिया कॉलेजों में चल रही है। जून में ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई से नियमित कक्षाएं संचालित की जाएगी। जुलाई माह में किट की आपूर्ति विद्यालयों में कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें