फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक सवार को बचाने में मालवाहक पलटा, 20 सफाईकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने में माल वाहक गाड़ी बेकाबू होकर पलट गया। जिससे उस पर सवार 20 लोग घायल हो गए। घायल कुंडा नगर पंचायत के सफाईकर्मी हैं। 17 घायलों को सीएचसी बाघराय और तीन को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। सीएचसी कुंडा से एक और बाघराय से आठ घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया। सभी सफाईकर्मी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नगर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी मालवाहक पर सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे नगर में कूड़ा उठाने वाली डाला गाड़ी से रिश्तेदार रामू की मां सुशीला के मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने बाघराय जा रहे थे। उनकी पिकअप डाला गाड़ी अभी लालगोपालगंज जेठवारा मार्ग पर अवतारपुर गांव के पास पहुंची थी सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वह बेकाबू होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार लोग दब गए। हादसा देख आसपास के लोग घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी बाघराय पहुंचाया। घायलों में प्रहलाद 40 पुत्र रामकिशन, अक्षय 35 पुत्र छोटई, पप्पू 40 पुत्र अवसानदीन, विमलेश 40 पुत्र राजाराम, शुभम 35 पुत्र राजेश ,रविंद्र 42 पुत्र रामकिशन, सुनील 35 पुत्र लल्लू ,दीपक 35 पुत्र अशरफी, पप्पू 40 पुत्र मोतीलाल, साहिल 22 पुत्र फूलचंद, गोविंद 35 पुत्र लक्ष्मी नारायण, गोलू 35 पुत्र राजाराम, राकेश 41 पुत्र सुंदरलाल, पन्ना 40 पुत्र जवाहर प्रसाद, जितेंद्र 45 पुत्र रामकिशन ,पिंटू 25 पुत्र दिलीप निवासी कुंडा, रतन 35 पुत्र देवी दयाल निवासी झींगुर को सीएचसी बाघराय ले जाया गया। जबकि राजेश वाल्मीकि 45 पुत्र अवसान दीन, चंदन 30 पुत्र छोटई निवासीगण कुंडा एवं गोविंद 25 पुत्र मुन्नीलाल हेला निवासी गोपालगंज डेरवा थाना जेठवारा को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। सीएचसी बाघराय में इलाज होने के बाद गंभीर रूप से घायल गोलू, साहिल, प्रहलाद, जितेंद्र, रतन, पिंटू, विमलेश, पप्पू व सीएचसी कुंडा से राजेश वाल्मीकि को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता, इंस्पेक्टर बाघराय प्रदीप कुमार व चेयरमैन कुंडा प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया। सीएचसी कुंडा पहुंचे घायलों की जानकारी लेने के लिए एसडीएम भरत राम व अपराध निरीक्षक संजय सिंह पहुंचे।
जमीन पर हुआ घायलों का उपचार



बिहार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय में एक साथ 17 घायलों के पहुंचने से अफरातफरी का माहौल बन गया। बेड कम पड़ने पर घायलों का जमीन पर ही इलाज किया गया। एंबुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची तो हलचल मच गई। बेड कम पड़ने घायल मरीज जमीन पर ही लेट गए। स्वास्थ्य कर्मियों वहीं उपचार किया।
विज्ञापन

विधायक ने घायलों का जाना हाल
बाघराय। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार से फोन पर बात कर मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही पार्टी द्वारा घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
डीएम ने एसडीएम से ली घटना की जानकारी
बिहार। बाघराय थाना क्षेत्र के अवतारपुर के समीप हुए हादसे की जानकारी होते ही जिले के आला अफसर भी सक्रिय हो गए। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता जिलाधिकारी संजीव रंजन ने एसडीएम भरत राम से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें