फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बालिका से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Fri, 21 Jul 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने आरोपी से की शिकायत तो उन्हें धमकाया, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बहाने से घर ले गया था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर। दस वर्षीय बालिका को पड़ोसी बहाने से अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता आरोपी से शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें धमकाया भी। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
मानिकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बालिका की भाभी बृहस्पतिवार घर में कुछ काम कर रहीं थीं। वह बाहर अकेले खड़ी थी। इसी बीच पड़ोसी जगन्नाथ सरोज उधर से गुजरा। बालिका को अकेले देख उससे बातचीत करने लगा। फिर बहाने से उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटने के बाद रोती-बिलखती बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी भाभी को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें मारने व दलित उत्पीड़न के केस में फंसा देने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़िता को लेकर पिता थाने गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें