फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : करंट लगने से बालिका की मौत, पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Sep 2025 06:12 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध दशा में तीन साल की मासूम बालिका की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। घटना के बाद पिता घर से भाग निकला। परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे परिजन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध दशा में तीन साल की मासूम बालिका की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। घटना के बाद पिता घर से भाग निकला। परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को मुंबई से पहुंची मां ने अपने पति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

नगर पंचायत ढकवा के इब्राहिमपुर वार्ड निवासी शेखर निर्मल मुंबई स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। मुंबई में उसने राधिका नायडू से विवाह भी कर लिया। परिवार के लोगों का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके बीच विवाद होने लगा। पत्नी अपने मायके में जाकर रहने लगी। शेखर अपनी तीन वर्षीय बेटी काशवी के साथ रहता था।

12 दिन पूर्व शेखर निर्मल मुंबई से अयोध्या दर्शन करने की बात बताकर बेटी को लेकर घर पहुंचा। पैतृक घर से पांच सौ मीटर दूर उसका दूसरा मकान बना है। एक कमरे में शेखर की मां हीरावती रहती है। बुधवार की रात निर्मल अपनी बेटी को लेकर दूसरे मकान पर सोने चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध दशा में काशवी मृत मिली। यह देख शेखर कमरे में बाहर से ताला बंद कर बाइक लेकर कहीं चला गया। फोन से बड़े भाई सुशील की पत्नी को काशवी के मौत की खबर दी। यह सुनते ही सभी रोते बिलखते भागकर मकान पर पहुंचे।

दरवाजा तोड़कर काशवी को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे ढकवा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बेटी की मौत के बाद घर से भागे शेखर की पुलिस तलाश करती रही। काशवी की दादी हीरावती ने करंट से मौत होने की तहरीर दी है।

शुक्रवार को काशवी की मां मुंबई से प्रतापगढ़ पहुंची। आरोपी के बड़े भाई ने शेखर निर्मल के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें