फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्कार्पियो की टक्कर से बालिका की मौत

Fri, 09 Jun 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहन मथुरा हरदोपुर चौराहे पर बुधवार की देर शाम बेकाबू स्कार्पियो ने सड़क पार कर रही अनिष्का (11) को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घर में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

मोहन मथुरा निवासी मिथलेश कुमार निर्मल की बेटी अनिष्का बुधवार की शाम किसी काम से सड़क पार कर रही थी। तभी मानिकपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आननफानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी सलोन भागे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक अनिष्का कक्षा तीन की छात्रा थी। उसकी मौत से बहन अनिका व भाई अथर्व का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
...........




रंजिश में ग्राम प्रधान को घर पर दी धमकी
प्रतापगढ़। कंधई थाना के लोनियापुर गांव निवासी हरिभूषण ओझा पट्टी ब्लाॅक के तरदहा के ग्राम प्रधान हैं। उनका आरोप है कि ग्राम सभा स्थित घूर गड्ढे को खाली कराने को लेकर गांव का ही एक व्यक्ति उनसे रंजिश रखता है। उसी रंजिश में बुधवार की देर शाम अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए लौट गया। पीड़ित प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें