ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
- भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। घर से बृहस्पतिवार की शाम लापता हुई मानसिक बीमारी से परेशानी युवती शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग उसे मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मौके पर ही युवती की मौत हो गई।
नगर कोतवाली के बहलोलपुर गांव के कैलाश बहादुर सिंह की बेटी साक्षी 22 मानसिक बीमारी से परेशान थी। परिजन प्रयागराज के अस्पताल में उसका उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम अचानक वह घर से लापता हो गई। रातभर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। गांव के पास भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह प्रयागराज से प्रतापगढ़ जंक्शन की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद कर एंबुलेंस बुलाई, लेकिन उसकी सांस थम गई थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की सूचना परिजनों को दी।