फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वाहन की टक्कर से बालिका की मौत

Wed, 17 May 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बालिका की मौत
विज्ञापन

सड़क पार करते समय हुई घटना, कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघराय। मंडल भासो बाजार में सड़क पार कर रही बालिका को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बाघराय थाना के मंडल भासो बाजार निवासी विनोद प्रजापति की नौ वर्षीय बेटी खुशबू बुधवार की सुबह अपने घर के बगल निमंत्रण में शामिल होने जा रही थी। सड़क पार करते समय अज्ञात चार पहिया वाहन ने खुशबू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह दूर जा गिरी। यह देख आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक वाहन निकल चुका था। गंभीर रूप से घायल बालिका को उपचार के लिए परिजन लेकर बाघराय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन की तलाश में सीमा पर नाकाबंदी भी कराई, लेकिन देर शाम तक वाहन का पता नहीं चला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें