नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के आरोप को लेकर पीड़िता की मां ने दो लोगों के खिलाफ सीओ से शिकायत की है। लीलापुर इलाके के एक गांव की पीड़िता का आरोप है कि 21 नवंबर को गोसाई का पुरवा गांव का एक युवक अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी बेटी को बाइक पर बिठाकर गौराडाड संडवा के समीप जंगल में ले गया। नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। सीओ राम सूरत सोनकर का कहना है कि घटना की सच्चाई की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद