फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निरीक्षक अजय सिंह को समर्पित हुआ पुलिस लाइन परेड ग्राउंड का द्वार

Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड शहीद अजय कुमार सिंह गेट का लोकार्पण करतीं शहीद की पत्नी रेनू सिंह। 
विज्ञापन
कोरोना में जान गंवाने वाले बहादुर व ईमानदार निरीक्षक अजय सिंह को सम्मानित करने के लिए एसपी सतपाल अंतिल ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के परेड द्वार का नाम उनके नाम पर रख दिया।
विज्ञापन

जनपद के लोगों को हत्या, लूट व छिनैती से मुक्ति दिलाने में निरीक्षक अजय सिंह का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने उनकी पत्नी रेनू सिंह से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के सैल्यूट स्थल पर नवीनीकृत द्वार अजय कुमार सिंह कर्तव्य पथ का उद्घाटन कराया।
इस दौरान के उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। एएसपी पूर्वी विद्या सागर मिश्रा और एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने निरीक्षक के परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता व आरआई समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों की आंखें भर आई।
विज्ञापन



पूर्व डिप्टी सीएमओ का इंतकाल, जताया दुख
प्रतापगढ़। सिटी प्रतापगढ़ के रहने वाले पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ. जुलकरनैन (76) का बुधवार को इंतकाल हो गया। कस्बे में स्थित कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार को उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया। उनके इंतकाल पर चेयरमैन मोहम्मद जकी, सुनील यादव, शोएब उर्फ मुन्ना, जाेसेफ ने अफसोस जताया। डिप्टी सीएमओ के अधिवक्ता भाई अब्दुल कासिम ने बताया कि वह बीमारी अवस्था में भी मरीजों का इलाज किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें