गैंगस्टर विपिन सिंह गहरवार को पुलिस ने सोमवार रात पर्वतपुर गांव से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार विपिन सिंह ने तीन अक्तूबर 2023 को अपने दाे साथियों के साथ मिलकर बाइक व मोबाइल की लूट की थी। उसके ऊपर छह मुकदमे दर्ज हैं। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। दूसरी ओर कंधई पुलिस ने किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने के आरोपी पट्टी कोतवाली के अखौवा निवासी जयकुमार गौतम को पकड़ कर जेल भेजा है। संवाद