कुंडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर एक्ट के अंतरजनपदीय आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी बलरामपुर, अमेठी, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर और प्रतापगढ जिले में लूट, चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ गैंगस्टर व एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग थानों में आठ प्राथमिकी भी दर्ज है। गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र स्थित छेदा का पुरवा निवासी राजेश कुमार उर्फ खन्ना की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। उप निरीक्षक निर्मल शर्मा ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। संवाद