फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता की फिर बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

सार

गैंगरेप की शिकार पीड़िता की सोमवार को तबीयत फिर बिगड़ गई।पुलिस के मुताबिक जंगल में उसके साथ शिवम, अपना दल एस के नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य फहीम उर्फ पप्पू के बेटे तफसीर, रफीक ने सामूहिक दुष्कर्म किया।प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Gangrape victim's condition worsens again, hospitalized
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगरेप की शिकार पीड़िता की सोमवार को तबीयत फिर बिगड़ गई। आननफानन में परिजन उसे सीएचसी गौरा ले गए। उधर, सोमवार को रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा और पूर्व विधायक धीरज ओझा ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को झांसा देकर संसारपुर कोट का रहने वाला शिवम सरोज गजेहड़ा जंगल ले गया था। पुलिस के मुताबिक जंगल में उसके साथ शिवम, अपना दल एस के नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य फहीम उर्फ पप्पू के बेटे तफसीर, रफीक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि हाईवे पर खड़ा होकर मुन्नू रेकी कर रहा था। पीड़िता को बेहोशी की हालत में देख मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने घटना के दूसरे दिन आरोपी तफसीर, रफीक व मुन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि शिवम अभी फरार चल रहा है। चार दिन बाद भी पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम है।
विज्ञापन

रविवार को गैंगरेप की शिकार पीड़िता ने आत्महत्या करने के लिए अपने हाथ की नस काट ली थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया था। सोमवार को उसकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी गौरा आए। जहां उसका उपचार चल रहा है।
उधर, रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने गैंगरेप की शिकार पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद बाद सीएमओ से बात कर बेहतर इलाज करने के लिए कहा। परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का वादा किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा भी पीड़िता के परिजनों से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें